Tuesday, June 19, 2018

आध्यात्मिक जीवन क्या है

लगभग प्रवचनों का सार आत्म-दमन होता है। प्रचलित रूढि़  वादी विचार यही है। कहा जाता है कि सबसे प्रेम करना है, पर अपने से घृणा करनी है। स्वयं अपने से शत्रुता करनी है, तब कहीं आत्म-जय होती है। पर यह विचार जितना प्रचलित है, उतना ही गलत भी है। इस मार्ग से व्यक्तित्व अपने में ही उलझ के रह जाता है । और आत्म हिंसा से जीवन कुरूप कर लेता है।
मनुष्य को वासनाएं इस तरह से दमन नहीं करनी हैं, न की जा सकती हैं। यह हिंसा का मार्ग धर्म-मार्ग नहीं है। 
मनुष्य को अपने से लड़ना नहीं, अपने को जानना है। न तो वासनाओं के पीछे अंधा हो कर दौड़ने वाला अपने को जान सकता है और न वासनाओं से लड़ने वाला अपने को जान सकता है। वे दोनों अंधे हैं और पहले अंधेपन की प्रतिक्रिया में दूसरे अंधेपन का जन्म हो जाता है। एक वासनाओं में अपने को नष्ट करता है, एक उनसे लड़कर अपने को नष्ट कर लेता है। वे दोनों अपने प्रति घृणा से भरे हैं। ज्ञान का प्रारंभ अपने को प्रेम करने से होता है।

मैं जो भी हूं, उसे स्वीकार करना है, उसमें संतुष्ट होना है। क्योंकि संतुष्टि से ही शांति आती है और इस स्वीकृति और शांति से ही प्रेम व प्रकाश की शुरुआत होती है, जिससे सहज सब-कुछ परिवर्तित हो जाता है- अंतकरण के इस परिवर्तन का नाम ही आध्यात्मिक जीवन है।

http://satsangwithparveen.blogspot.in/?m=1

No comments:

Post a Comment