Wednesday, January 20, 2016

तौरेत किताब

तौरेत किताब में, उतरी सनंधे तीस।
सब खबर कुरान की, हकें करी बकसीस।।
"श्री बीतक"
कुरान के 30 पारों का बातिनी भाव सनद ग्रन्थ के प्रकरणों के रूप में अवतरित हुआ। शेष 12 प्रकरण कलश ग्रन्थ के भी इसमें समाहित कर दिए गये। सनद ग्रन्थ का यह अलौकिक ज्ञान परमात्मा की विशेष मेहेर का परिणाम है।तारतम वाणी सम्पूर्ण विश्व के लिए है। कलश के 12 प्रकरणों में हिन्दू धर्म के सिद्धान्तों की विवेचना की गई है, जैसे- खोज का प्रकरण, विरह का प्रकरण, सुहागिनों के लक्षण, खेल के मोहोरों का प्रकरण, पन्थ पैंडों की खेंचाखेंच, वेद का कोहेड़ा और अवतारों का प्रकरण। इन प्रकरणों को सनद ग्रन्थ में देने का आशय यही है कि वेद पक्ष और कतेब पक्ष दोनों में छिपे सत्य का बोध इस ‘सनद वाणी’ से हो सके..

प्रणाम जी

No comments:

Post a Comment